कलेक्टेरियट, गांधी मैदान के नजदीक गंगा नदी के तट पर मौजूद पटना जिले के कलेक्टर का प्रशासनिक प्रधान कार्यालय है। साल 2008 में, बिहार सरकार द्वारा कलेक्ट्रेट को विरासत भवन के रूप में सूचीबद्ध किया गया था। कलेक्टेरियट भवन के निर्माण में डच वास्तुकला और ब्रिटिश वास्तुकला की उच्च शैली देखनी को मिलती है।
पटना के कलेक्टेरियट में विभिन्न तरह के सरकारी विभाग हैं जो पूर्णतः अस्तित्व में हैं। दिन के समय में कलेक्टेरियट में आपको काफी भीड़ देखने को मिलेगी। यहाँ सरकारी तथा गैर सरकारी लोगो का आना जाना लगा रहा रहता है, हालाँकि शाम होने तक यहाँ का माहौल शांत हो जाता है।