दही चूरा गुड़, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों से भरा एक स्वच्छ और स्वादिष्ट व्यंजन है। दही चूरा हर किसी का पसंदीदा अनाज का मिश्रण है। प्राकृतिक मिठास के साथ अपने दिन की शुरुआत करने का एक बहुत ही बढ़िया तरीका है। पेट की खराबी या फिर दस्त, कब्ज जैसी समस्या से परेशान लोगों के लिए भी दही-चूड़ा खाना फायदेमंद हो सकता है। यह हर त्योहार एवं उपवास के दौरान भी खाया जाता है। मकर संक्रांति के अवसर पर दही चूरा गुड़ खाना बहुत ही शुभ माना जाता है। पोषक तत्वों से भरपूर दही-चूड़ा लंबे समय तक आपके पेट को भरा हुआ रखता है। इस व्यंजन की विशेषता है कि इसे पकाया नहीं जाता है।