लिट्टी चोखा एक प्रसिद्ध बिहारी व्यंजन है| यह व्यंजन काफी स्वादिष्ट और सुपाच्य होता है| यह पूर्ण रूप से आटे और सत्तू (भून कर पिसा हुआ चना दाल) से बना हुआ होता है| इसे कोयले या फिर लकड़ी के आग पर बनाते है| इसे बैंगन के भरता , आलू चोखा या फिर तरह तरह के चटनी के साथ भी खाते है| लोग इसे स्वाद के अनुसार घी या मक्खन डाल कर भी खाते है|
फोटो गैलरी