तिलकुट एक बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई है, जो मकर संक्रांति पर बनाई जाती है। ठंड के मौसम में इसे लोग बड़े मजे से खाते हैं। यह सफेद तिल और गुड़ से तैयार की जाती है। तिलकुट खाना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे खाने से शरीर में गर्माहट आती है।
बिहार में यह लोकप्रिय पकवानों की श्रेणी में आता है। गया के तिलकुट की खुशबू और इसके स्वाद का ही जादू है कि प्रवासी भारतीयों के माध्यम से विदेशों तक भी यह लोकप्रिय हो गया है।