श्रावणी मेला, 2026: एक इन्फ्लुएंसर की नज़र से

 

प्रतियोगिता की मार्गदर्शिका

1. परिचय

(क) श्रावणी मेला दिनांक 30 जुलाई से 28 अगस्त 2026 तक आयोजित है। 30 दिवसीय इस आयोजन के दौरान 03 अगस्त, 10 अगस्त, 17 अगस्त एवं 24 अगस्त को सोमवारी है, जिसका श्रावण मास में धार्मिक महत्व है। उक्त अवसर पर सुल्तानगंज (भागलपुर), अबरखा (बांका), खैरा (मुंगेर) आदि स्थलों पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाता है

(ख) पर्यटन के प्रचार-प्रसार में इन्फ्लुएंसरों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। अपने सोशल मीडिया फॉलोअर्स और अद्वितीय प्रस्तुतिकरण शैली के माध्यम से, वे किसी राज्य के सांस्कृतिक, धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहर को व्यापक जनसमूह तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। इन्फ्लुएंसरों द्वारा बनाए गए वीडियो/रील पर्यटकों को उस स्थान की विशेषताओं और आकर्षणों से परिचित कराते हैं। बिहार पर्यटन विभाग द्वारा श्रावणी मेला-2026 के आयोजन अवसर पर वीडियो मेकिंग प्रतियोगिता का उद्देश्य श्रावणी मेला के समृद्ध संस्कृति और आध्यात्म को देशभर में अधिकतम लोगों तक पहुँचाना है।

2. पात्रता मानदंड

  • प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भारतीय नागरिक होना आवश्यक है और आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • भागीदार के पास सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Facebook, Instagram, X (Twitter), Youtube पर कुल मिलाकर कम से कम 25,000 फॉलोअर्स होने चाहिए। इस संबंध में साक्ष्य भी उपलब्ध कराना होगा
  • भागीदारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि वे अपने सोशल मीडिया हैंडल से कोई विवादित, आपत्तिजनक, असामाजिक या धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला कंटेंट साझा न करें। कंटेंट में तथ्यात्मक रूप में सही जानकारी उपलब्ध होनी चाहिए

3. प्रतियोगिता के नियम

  • प्रत्येक प्रतिभागी श्रावणी मेला-2026 के अवसर पर वीडियो/रील बनाकर प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं
  • प्रत्येक प्रतिभागी श्रावणी मेला से संबंधित निम्न कैटेगरी में वीडियो समर्पित कर सकते हैं
  • वीडियो की अवधि: अधिकतम 02 मिनट तथा न्यूनतम 30 सेकंड
  • प्रस्तुत सभी सामग्री श्रावणी मेला (मुंगेर, बांका एवं भागलपुर में अवस्थित कांवरिया पथ) से संबंधित होनी चाहिए। श्रावणी मेला से संबंधित न होने पर वह अयोग्य मानी जाएगी
  • प्रतिभागी को वीडियो निर्माण के संबंध में लागू सभी वैधानिक प्रावधानों का अनुपालन करना होगा

4. प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया

  • सभी प्रविष्टियाँ Google Forms के माध्यम से भेजी जानी चाहिए। सबमिशन लिंक पर्यटन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://tourism.bihar.gov.in/ पर प्रदान किया जाएगा
  • प्रविष्टियों के साथ निम्नलिखित जानकारी प्रस्तुत करनी होगी:
    नाम, पता, जन्मतिथि, संपर्क जानकारी (दूरभाष, मोबाईल संख्या) और वैध पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी इत्यादि)
    प्रत्येक वीडियो के साथ एक शीर्षक और अंग्रेजी या हिंदी में अधिकतम 50 शब्दों में एक विस्तृत विवरण शामिल होना चाहिए

5. वीडियो की विवरणी

  • वीडियो की गुणवत्ता HD होनी चाहिए, और फाइल का आकार 100 MB से 1 GB के बीच होना चाहिए
  • वीडियो Geotagged होना चाहिए
  • चयनित प्रतिभागियों को विभाग द्वारा अनुरोध किए जाने पर रॉ फूटेज (raw footage) उपलब्ध कराना होगा

6. वीडियो जमा करने की अवधि

  • सभी प्रतिभागियों द्वारा वीडियो को श्रावणी मेला के प्रारंभ होने से प्रथम सोमवारी (03.08.2026) के उपरांत अपने सोशल मीडिया चैनल पर प्रसारित करना होगा। आपके चैनल पर प्राप्त होने वाले Likes की संख्या को भी चयन के समय चयन के मानदंड में शामिल किया जाएगा
  • दूसरी सोमवारी (10.08.2026) के उपरांत 02 दिन पश्चात् दिनांक 13.08.2026 को शूट किये हुए वीडियो को अचूक रूप से पर्यटन विभाग के विभागीय वेबसाईट https://tourism.bihar.gov.in/ पर उपलब्ध कराना होगा

7. सामग्री संबंधी प्रतिबंध

  •  वीडियो में कोई आपत्तिजनक या विवादित सामग्री नहीं होनी चाहिए
  • वीडियो में कोई लोगो, वॉटरमार्क या अन्य पहचान चिह्न नहीं होना चाहिए
  • किसी भी प्रकार के थर्ड पार्टी अधिकारों के उल्लंघन के मामले में प्रतिभागी प्रतियोगिता से अयोग्य घोषित किया जाएगा
  • समर्पित किये जाने वाले वीडियो में AI (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) का उपयोग किसी भी हाल में नहीं किया जाएगा। वीडियो में AI का उपयोग पाये जाने पर चयन हेतु अयोग्य समझा जाएगा

8. निर्णय मानदंड

प्रतियोगिता की अवधि के दौरान प्राप्त वीडियो को निर्णायक मंडल के द्वारा परीक्षित किया जायेगा। चयनित वीडियो को विभागीय सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जायेगा एवं पोस्ट के उपरांत 45 दिनों तक निम्नलिखित मापदंडों के आधार पर समीक्षा की जायेगी:

प्रतिभागियों को पुरस्कृत करने के तीन मापदंड होंगे:

  • वीडियो का रीच (Reach) - सभी विभागीय सोशल मीडिया हैंडल मिलाकर
  • वीडियो को प्राप्त लाईक्स (Likes) - सभी विभागीय सोशल मीडिया हैंडल मिलाकर
  • कितने लोगों ने वीडियो साझा (Share) किया - सभी विभागीय सोशल मीडिया हैंडल मिलाकर (नोट: ट्विटर के लिए रीट्वीट को शेयर माना जाएगा)
  • उपर्युक्त तीनों मापदंड मिलाकर अधिक संख्या प्राप्त करने वाले को विजेता घोषित किया जाएगा। 02 प्रतिभागियों द्वारा बराबर अंक प्राप्त करने की स्थिति में अधिकतम लोगों तक पहुँचने वाले (अधिक रीच वाले) को विजेता घोषित किया जायेगा

9. पुरस्कार और सम्मान

  • प्रथम पुरस्कार: प्रथम श्रेणी के 01 प्रतिभागी के सर्वश्रेष्ठ वीडियो को रू0 3,00,000/- का पुरस्कार मिलेगा
  • द्वितीय पुरस्कार: द्वितीय श्रेणी में 01 प्रतिभागी को रू0 2,00,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा
  • तृतीय पुरस्कार: तृतीय श्रेणी में 01 प्रतिभागी को रू0 1,00,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा
  • चतुर्थ पुरस्कार: चतुर्थ श्रेणी में 02 प्रतिभागियों को रू0 50,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा
  • प्रशंसा / सांत्वना पुरस्कार: सांत्वना श्रेणी में 05 प्रतिभागियों को रू0 25,000/- का पुरस्कार दिया जाएगा

10. उपयोग अधिकार

प्रतिभागी बिहार पर्यटन विभाग को बिना किसी अतिरिक्त अनुमति या मुआवजे के वीडियो का उपयोग, पुनः उत्पादन और प्रदर्शित करने का अधिकार देंगे। इसमें व्यावसायिक उद्देश्य के लिए वैश्विक उपयोग के अधिकार भी शामिल हैं

11. अंतिम निर्णय और विवाद समाधान

  • प्रतियोगिता से संबंधित सभी निर्णय पर्यटन विभाग द्वारा लिए जाएंगे, और वे अंतिम होंगे
  • प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी विवाद का समाधान विभाग द्वारा किया जाएगा, और वह बाध्यकारी होगा

 

नोट: विस्तृत जानकारी के लिए नीचे दिए गए PDF को डाउनलोड करें या देखें

अधिकतम जानकारी के लिए प्रतिभागी आधिकारिक ईमेल आईडी dir-tourism-bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं

श्रावणी मेला