पितृपक्ष मेला 2026 – इन्फ्लुएंसर प्रतियोगिता
“पितृपक्ष मेला, 2026 – एक इन्फ्लुएंसर की नज़र से” बिहार पर्यटन विभाग द्वारा आयोजित एक इन्फ्लुएंसर प्रतियोगिता है। पितृपक्ष मेला 25 सितंबर से 10 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य इन्फ्लुएंसर्स के माध्यम से पितृपक्ष मेला, गया की धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा पर्यटन महत्व को देश-विदेश के अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाना है।
प्राप्त वीडियो का मूल्यांकन निर्णायक मंडल द्वारा किया जाएगा। चयनित वीडियो को बिहार पर्यटन विभाग के सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया जाएगा और निम्नलिखित तीन प्रमुख मानदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा:
नोट: X (Twitter) के लिए Retweets को Shares के रूप में माना जाएगा।
यदि दो प्रतिभागियों के समान अंक प्राप्त होते हैं, तो जिस प्रतिभागी की वीडियो अधिकतम लोगों तक पहुँची होगी, उसे विजेता घोषित किया जाएगा।
| क्रम संख्या | पुरस्कार | विजेताओं की संख्या | इनाम की राशि |
| 1 | प्रथम पुरस्कार | 1 | ₹3,00,000 |
| 2 | द्वितीय पुरस्कार | 1 | ₹2,00,000 |
| 3 | तृतीय पुरस्कार | 1 | ₹1,00,000 |
| 4 | चतुर्थ पुरस्कार | 2 | ₹50,000 प्रत्येक |
| 5 | प्रशंसा/सांतवना पुरस्कार | 5 | ₹25,000 प्रत्येक |
बिहार पर्यटन विभाग को प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुत वीडियो का बिना किसी अतिरिक्त अनुमति के उपयोग, पुनःप्रसारण एवं प्रचार-प्रसार करने का अधिकार होगा।
प्रतियोगिता से संबंधित सभी निर्णय पर्यटन विभाग द्वारा लिए जाएंगे और अंतिम माने जाएंगे। प्रतियोगिता से संबंधित किसी भी विवाद का समाधान भी विभाग द्वारा किया जाएगा।
अधिकतम जानकारी के लिए प्रतिभागी आधिकारिक ईमेल आईडी dir-tourism-bih@nic.in पर संपर्क कर सकते हैं।
Note: प्रतिभागियों द्वारा वीडियो 11 अक्टूबर 2026 तक पर्यटन विभाग की वेबसाइट के माध्यम से अपलोड की जानी होगी। निर्धारित समयावधि समाप्त होने के बाद सबमिशन लिंक निष्क्रिय कर दिया जाएगा।
नोट: विस्तृत जानकारी, पात्रता मानदंड, वीडियो जमा करने की प्रक्रिया, सामग्री संबंधी प्रतिबंध, मूल्यांकन मानदंड, पुरस्कार एवं अन्य नियम एवं शर्तों के लिए कृपया संपूर्ण PDF डाउनलोड करें या देखें।