भक्त और भगवान की अद्भुत मिलन स्थली विद्यापति धाम भारत में कई ऐसे जगह हैं जहां भक्त को भगवान ने प्रकट होकर दर्शन दिया है। जगह-जगह ऐसे स्थल साक्ष्य के रूप में विद्यमान हैं। ये जगह लोगों के लिए आस्था का केंद्र हैं। चाहे वो श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या हो या फिर श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा। ऐसा ही एक स्थल है बिहार के समस्तीपुर जिले का विद्यापतिधाम। इसे भक्त और भगवान का मिलन स्थल माना जाता है। यहां भगवान शिव व भक्त कवि विद्यापति की पूजा एक साथ होती है। भगवान शिव का यह मंदिर हजारों-लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। लोग मानते हैं एक बार जो यहां सच्चे मन से याचना कर ले भोलेनाथ उसकी मन्नत जरूर पूरी करते हैं। ऐसी लोगों की आस्था है। यह मंदिर विश्व में एक मात्र ऐसा है। जहां भगवान और भक्त एक साथ विराजमान है। इस मंदिर मे दर्शन से मन की सारी मनोकामना पूरी होती है।
समस्तीपुर
Voting lines are closed.